फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in cosmetic and beauty parlor shop, goods worth lakhs burnt

Faridabad News: कॉस्मेटिक व ब्यूटी पार्लर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 28 Jul 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cosmetic and beauty parlor shop, goods worth lakhs burnt
हरिद्वार घूमने गए थे पति-पत्नी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी की 22 फुट रोड पर मंगलवार सुबह कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे आग आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं फैल सकी। दुकान मालिक के परिजन रौनक ने बताया कि घटना के समय उनके माता-पिता हरिद्वार गए हुए थे। वह घर पर अपनी दादी के साथ मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे दादी ने पानी भरने के लिए मोटर चलाई। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर बाद नीचे स्थित कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान से धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता है, जबकि भूतल पर कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान संचालित होती है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से केवल दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed