फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in company's warehouse, goods worth lakhs of rupees burnt

Faridabad News: कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

Thu, 18 Jun 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in company's warehouse, goods worth lakhs of rupees burnt
आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
-सामान जलकर नष्ट, आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई,
विज्ञापन

नंबर गेम : 21 दमकल गाड़ियों ने नौ घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को 7:42 बजे मिली। स्थानीय लोगों की मदद से शुरू हुए राहत एवं बचाव अभियान के तहत दोपहर करीब चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का जूतों का स्टॉक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, गोदाम के साथ बना कार्यालय भी प्रभावित हुआ। कार्यालय के शीशे टूट गए और कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया। फायर अधिकारी के अनुसार 13 दमकल गाड़ियां फरीदाबाद से, एक गुरुग्राम, एक सोहना, एक नूंह और एक पलवल व तीन एस्कॉर्ट्स कुबोटा और एक एनटीपीसी से राहत कार्य के लिए मंगाई गई थीं।



एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के बाद आसपास रखा सामान आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते लपटें पूरे गोदाम तक पहुंच गईं। गोदाम में बड़ी संख्या में बॉक्सों में पैक जूते और अन्य सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। आग से उठ रहा घना काला धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। गोदाम के अंदर से धुआं और जलने की आवाजें आने पर कंपनी कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन



कंपनी में नहीं थे अधिक कर्मी : राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कंपनी में अधिक कर्मचारी मौजूद नहीं थे।जानकारी के अनुसार कंपनी में सुबह आठ बजे के बाद कर्मचारियों का आना शुरू होता है, जबकि आग उससे पहले लग गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी पहुंचने वाले कर्मचारियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। कंपनी में करीब 300 से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसी प्रकार की जनहानि नहीं : फायर अधिकारी


फायर अधिकारी सुखवीर ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग में गोदाम में रखा जूतों का स्टॉक और अन्य सामान नष्ट हो गया है। नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर फरीदाबाद के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed