फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out at utensil manufacturing company in Sector-24; no casualties.

Faridabad News: सेक्टर-24 स्थित बर्तन निर्माण कंपनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fri, 19 Jun 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at utensil manufacturing company in Sector-24; no casualties.
फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित गत्ते को गलाकर बर्तन बनाने वाली एक कंपनी में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस कारण किसी के हताहत होनी की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को जल्द ही बुझा लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से कंपनी को मामूली नुकसान हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी सुखवीर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को समय रहते नियंत्रण में कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed