{"_id":"6ad26025a4db434066085a4e","slug":"fire-breaks-out-at-shop-and-printing-press-loss-of-three-lakh-rupees-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82915-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान और प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान और प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-1 में बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। पहली घटना रात करीब 10:30 बजे दुकान नंबर-42 में हुई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रात 11:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इसके बाद जी-ब्लॉक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मचारियों ने रात डेढ़ बजे तक आग बुझा दी। प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रिंटिंग प्रेस के मालिक चिराग ने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वह पलवल में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जब तक वह मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोग दमकल विभाग को सूचना दे चुके थे। समय पर दमकल गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और नुकसान अधिक होने से बच गया।