फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out at medical store; medicines reduced to ashes.

Faridabad News: मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाइयां जलकर राख

Mon, 31 Aug 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at medical store; medicines reduced to ashes.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सुभाष चौक स्थित मेडिकल स्टोर में रविवार देर रात आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दुकान में बड़ी मात्रा में दवाइयां और मेडिकल सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मेडिकल स्टोर संचालक देवांश के अनुसार, रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पर्वतीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। संचालक ने बताया कि आग से करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। पर्वतीय चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। फायर स्टेशन ऑफिसर राकेश कुमार ने भी बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed