फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered for complaining to Home Minister

गृहमंत्री से शिकायत करने पर दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 19 May 2022 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for complaining to Home Minister
बल्लभगढ़। ऑटो की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला के पति ने चालक के खिलाफ थाना छायंसा पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने शिकायत प्रदेश के गृहमंत्री को भेजी जिस पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नरहावली निवासी राम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को पत्नी राजवती घर की तरफ आ रही थी। गांव के ऑटो चालक धर्मवीर ने पत्नी को टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ऑटो छोड़कर फरार हो गया। करीब सात दिन उपचार चलने के बाद पत्नी को छुट्टी मिली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसके लड़के से सादे कागज पर साइन करा लिए और कहा एफआईआर की कॉपी थाने आकर ले जाना। पत्नी से भी कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पांच मई को बेटे रवि के साथ एफआईआर की कॉपी को लेने गया था। एसआई ने धमकाते हुए कहा कि एफआईआर की कॉपी का क्या करेगा। धर्मवीर से राजीनामा कर लिया है, पेपर उसके पास हैं। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री से शिकायत की। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed