फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against two for theft of raw material.

Faridabad News: कच्चे माल की चोरी का आरोप दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्जी

Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two for theft of raw material.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-69 स्थित आईएमटी की वीनस इंडिया मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड से पिछले कई वर्षों में करीब 20 से 25 लाख रुपये का एल्युमिनियम और स्टील का कच्चा माल चोरी कर खुले बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक वीर भान शर्मा की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने कंपनी के डिस्पैच एवं स्टोर इंचार्ज गीतम सिंह और ऑटो चालक चंद्रपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कंपनी के एमडी ने बताया कि गीतम सिंह करीब आठ वर्षों से कंपनी में डिस्पैच एवं स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी विभिन्न सप्लायरों से कंपनी के पार्ट्स की प्लेटिंग करवाने की भी थी। आरोप है कि वह ऑटो चालक चंद्रपाल के साथ मिलकर कंपनी के कच्चे माल की चोरी करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 जुलाई को पूछताछ के दौरान एक कर्मचारी ने बताया कि गीतम सिंह ऑटो में नीचे करीब 80 से 100 किलो एल्युमिनियम का माल छिपा देता था। इसके ऊपर प्लेटिंग के लिए भेजे जाने वाले पार्ट्स रखकर उनके कागजात तैयार कर माल कंपनी से बाहर भेज दिया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले को संदिग्ध मानकर मौके की तस्दीक की गई। इसके बाद 5, 12 और 20 अगस्त तथा 8 सितंबर को गीतम सिंह और चंद्रपाल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिए गए। पुलिस के अनुसार दोनों जांच में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद 11 सितंबर को घटनास्थल की दोबारा तस्दीक कर शिकायत के तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed