फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against six individuals in connection with the attack on the CIA team.

Faridabad News: सीआईए टीम पर हमले के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six individuals in connection with the attack on the CIA team.
- गो तस्करों को पकड़ने पहुंची टीम पर किया था पथराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गो तस्करों को पकड़ने पहुंची अपराध शाखा सेक्टर-30 (सीआईए) की टीम पर कथित हमले के मामले में थाना एनआईटी पुलिस ने साकिर, आजाद उर्फ टिमाणी और उनके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि गोवंश से भरी पिकअप को रोकने के प्रयास के दौरान आरोपियों ने सरकारी वाहन में कई बार टक्कर मारी। इसके बाद पथराव करके पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।

प्राथमिकी के अनुसार 20 जून को अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि तावड़ू निवासी साकिर, बीवीपुर निवासी आजाद उर्फ टिमाणी और उनके साथी राजस्थान नंबर की पिकअप में चार गायों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पर सीआईए टीम ने नीलम रोड क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस का आरोप है कि पिकअप चालक ने वाहन रोकने के बजाय सीधी टक्कर सरकारी वाहन में मार दी और गांधी कॉलोनी की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


पीछा करने पर सेक्टर-21डी क्षेत्र में पिकअप में सवार अन्य आरोपियों ने सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद चालक ने दोबारा वाहन पीछे लेकर पुलिस गाड़ी में टक्कर मारी, जिससे वाहन का शीशा और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों के नीचे उतरने पर आरोपियों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया, लेकिन वे बच गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों और गोवंश से भरी पिकअप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed