{"_id":"6a7b5a7250d3bf5dd703383a","slug":"fir-registered-against-plot-owner-following-sewer-accident-aslams-body-handed-over-to-family-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77234-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीवर हादसे में प्लाट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी, असलम का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीवर हादसे में प्लाट मालिक के खिलाफ प्राथमिकी, असलम का शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
-बंटी की हालत अब भी गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-25 में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर सफाईकर्मी असलम की मौत के मामले में पुलिस ने प्लाट मालिक कैलाश गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106ए के तहत कार्रवाई की गई है।
हादसे में जान गंवाने वाले असलम का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, असलम को बचाने के लिए सीवर में उतरा उसका साथी बंटी अब भी गंभीर हालत में है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों और सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।