{"_id":"6a8ef53e62792b784406e19b","slug":"fir-registered-against-five-drivers-for-performing-stunts-with-a-scorpio-at-bhagat-singh-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78371-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भगत सिंह चौक पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने पर पांच चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भगत सिंह चौक पर स्कॉर्पियो से स्टंट करने पर पांच चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
20 अगस्त की रात किया था स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 के भगत सिंह चौक पर पांच स्कॉर्पियो चालकों का सड़क पर स्टंट करने और लापरवाही से वाहन चलाकर रास्ता रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, थाना एनआईटी में तैनात मुख्य सिपाही योगेश कुमार के अनुसार 22 अगस्त को ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो मिला। वीडियो 20 अगस्त की रात करीब एक बजे अपलोड किया गया था। वीडियो में भगत सिंह चौक, टाउन नंबर 5 पर 4-5 स्कॉर्पियो दिखाई दे रही थीं। पुलिस के अनुसार वाहन चालक सड़क पर स्टंट कर रहे थे और लापरवाही से वाहन चलाकर आम लोगों का रास्ता बाधित कर रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस तरह वाहन चलाने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। वीडियो के आधार पर वाहन चालकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई।