{"_id":"6a567d0cc48b277fc40c7216","slug":"fir-registered-against-eight-people-creating-a-ruckus-on-the-road-faridabad-news-c-24-1-pal1005-125977-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर हंगामा कर रहे आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर हंगामा कर रहे आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मुंडकटी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे में हुड़दंग मचाकर शांति भंग करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान मुंडकटी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मरौली रोड पर कुछ लोग नशे में आपस में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आठों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान नरेश, नीतू, अनिल, अनिल कुमार, मुकेश, हरेंद्र, रामकुमार और संदीप के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि सभी के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और उनका आचरण सार्वजनिक शांति भंग करने वाला था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।