फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged on court order in fraud case

Faridabad News: धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 02 May 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on court order in fraud case
प्रॉपर्टी डीलर बताकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच दिए थे फ्लैट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजहंस होटल सूरजकुंड के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले सत्यवान और कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि राकेश कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर उनसे धोखाधड़ी की और फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लॉट बेच दिए। आरोपी ने वर्ष 2016 में दोनों से अलग-अलग प्लॉट के नाम पर करीब 18 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में जमीन का मालिक कोई और निकला। विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाया और रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पहले पुलिस और मुख्यमंत्री शिकायत प्रणाली में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर सराय ख्वाजा थाने में आरोपी के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed