फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged on complaint of Joint Commissioner for encroachment on government land

Faridabad News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर दर्ज एफआईआर

Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on complaint of Joint Commissioner for encroachment on government land
बल्लभगढ़। मिल्क प्लांट रोड पर स्थित निजी स्कूल के बराबर में खाली पड़ी एक एकड़ भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। नगर निगम संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चावला कॉलोनी स्थित पार्क पर कब्जा कर मकान बनाया हुआ है। इसको लेकर अभी तक नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मिल्क प्लॉट रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास एक एकड़ भूमि खाली पड़ी हुई है। इस भूमि को पट्टे पर लेने के लिए कई बार डीएवी स्कूल ने अपना आवेदन निगम को दिया था लेकिन यह भूमि निगम ने पट्टे पर नहीं दी। अब इस भूमि पर स्कूल में आने वाले बच्चे व स्टॉफ अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। कुछ समय पहले नगर निगम की ओर से इस जमीन की बाउंड्री वॉल करवाने के लिए कहा जा रहा था लेकिन बाउंड्री वॉल का कार्य नहीं हो पाया। अब इस जमीन के फर्जी दस्तावेज पेश कर एक व्यक्ति ने अपने नाम करवा ली है। आरोप है कि पिछले दिनों राज कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने इस भूमि की तहसील में अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो निगम के संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed