फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR lodged against gas black marketers

Faridabad News: गैस की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज की गई प्राथमिकी

Thu, 19 Mar 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against gas black marketers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इस अभियान के तहत 16 और 17 मार्च को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के उल्लंघन पर आठ एफआईआर दर्ज कर सिलिंडर जब्त किए गए।

विभाग की टीम ने 17 मार्च को नंगला एन्क्लेव पार्ट-एक में छापेमारी की। यहां घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पाए जाने पर थाना सारन में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस कार्रवाई में कुल आठ सिलिंडर पकड़े गए, जिनमें सात घरेलू और एक व्यावसायिक सिलिंडर शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले 16 मार्च को भी जिले के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। घरेलू गैस के दुरुपयोग पर इस दिन कुल आठ एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें ओल्ड फरीदाबाद थाना में दो, भूपानी, सेक्टर, पल्ला और बीपीटीपी थाना में एक-एक एफआईआर दर्ज की गयी। इस दौरान कुल 18 सिलिंडर बरामद हुए। इसके अलावा ग्रीन फील्ड कॉलोनी और सेक्टर-42 में एक दुकान पर व्यावसायिक उपयोग के लिए रखे गए दो घरेलू सिलिंडर भी जब्त किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी चेकिंग अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 जारी किया है, जिस पर एलपीजी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed