{"_id":"6a12f870f9b413ac6f065514","slug":"fir-against-landlord-in-school-accident-investigation-into-building-construction-started-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70744-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल हादसे में मकान मालिक पर प्राथमिकी, भवन निर्माण की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल हादसे में मकान मालिक पर प्राथमिकी, भवन निर्माण की जांच शुरू
विज्ञापन
एमसीएफ को भेजा पत्र, आज शिक्षा विभाग करेगा स्कूल की मान्यता और सुरक्षा मानकों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी स्थित हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार गिरने के मामले में आरोपी मकान मालिक दीपांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हादसे में यूकेजी के कई बच्चे घायल हुए थे। अब पुलिस और प्रशासन निर्माणाधीन भवन की वैधता, सुरक्षा मानकों और स्कूल की मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) को पत्राचार भेजकर संबंधित निर्माण की स्वीकृति और नक्शे संबंधी जानकारी मांगी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि रिहायशी इलाके में बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
आज जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर करेंगे मानकों की जांच
सोमवार को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचेंगे। अधिकारी स्कूल की मान्यता, भवन सुरक्षा, कक्षाओं की व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों की जांच करेंगे। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।