फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR against lab employee for embezzlement of Rs 2.81 lakh

Faridabad News: लैब कर्मचारी पर 2.81 लाख रुपये के गबन के आरोप में एफआईआर

Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR against lab employee for embezzlement of Rs 2.81 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। निजी पैथ लैब में काम करने वाले कर्मचारी ने 2.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी मालिक को जांच कम और खर्च ज्यादा दिखाता था। जिस पर उसको शक हुआ तो उसने सभी दस्तावेज की जांच की। जिसके बाद आरोपी की ठगी के बारे में पता चला। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 2 निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाल पैथ लैब सेक्टर 2 की फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। करीब साढ़े चार साल पहले ऊंचागांव निवासी ईश्वर सिंह को लैब पर प्रयोगशाला तकनीशियन की नौकरी पर रखा था। उसका वेतन 12 हजार रुपये तय किया गया था। सारी रिपोर्ट, सैंपल और मरीज से पैसे का लेन-देन ईश्वर ही देखता था। धीरे-धीरे वह लैब का सारा काम संभालने लगा। इस दौरान उसको सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड पता चले गए और उसने सभी को बदल दिया । हर रोज वह एक फर्जी बहीखाता निकालता। उसके हिसाब से पैसे का लेन देन दिखाता तथा हस्ताक्षर करवाता । उन्होंने आरोपी ईश्वर से लैब में जांच कम व खर्च ज्यादा होने के बारे में पूछा , तो वह असली खाते के साथ हेराफेरी कर फर्जी खाता दिखाता रहा।
विज्ञापन



1 सितंबर को उनको शक हुआ तो सेक्टर 16 स्थित मेन ब्रांच के विक्रय प्रतिनिधि मनोज से लैब का बही खाता मंगवाया। जिसमें 1 अक्तूबर 2024 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक के खातों को मिलाया गया। जिसमें करीब 2 लाख 81 हजार 969 रुपये का गबन पाया गया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed