{"_id":"6a1b2d7a7a8961549f0d181d","slug":"fines-collected-from-those-travelling-without-tickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71232-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग स्टाफ की ओर से चलाए गए इस अभियान के दौरान चेकिंग टीम ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 48 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले इन यात्रियों से मौके पर ही कुल 15,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस संयुक्त टीम में चार आरपीएफ कर्मी और टिकट चेकिंग स्टाफ के सदस्य शामिल थे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियानों का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना और वैध टिकट धारकों को असुविधा से बचाना है। अधिकारियों ने कहा कि नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।