फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fine of Rs 1.30 crore collected from those breaking traffic rules

Faridabad News: यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूले 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना

Tue, 03 Dec 2024 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1.30 crore collected from those breaking traffic rules
पलवल पुलिस का विशेष अभियान, हजारों चालान और 103 वाहन जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में यातायात पुलिस की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ व नियमों के उल्लंघन करने वालों के लिए विशेष अभियान नवंबर माह में चलाया गया था। इसके चलते यातायात पुलिस ने 9,388 वाहनों के चालान और 103 वाहनों को जब्त किया। इस दौरान कुल 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। उल्लंघन में गलत लाइन में चलना (6620 मामले), ट्रिपल राइडिंग (827 मामले), गलत पार्किंग (1074 मामले), बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ना (10 मामले), ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां (102 मामले), बिना नंबर प्लेट वाले वाहन (236 मामले) और बिना हेलमेट के वाहन (80 मामले) शामिल थे। पलवल पुलिस ने एक महीने में इन उल्लंघनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि यदि वे यातायात नियमों का उल्लंघन जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed