फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Finance officials held a young man hostage for not paying the installment.

Faridabad News: फाइनेंस कर्मचारियों ने किस्त नहीं भरने पर युवक को बनाया बंधक

Tue, 20 Jan 2026 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Finance officials held a young man hostage for not paying the installment.
एनआईटी-1 स्थित फाइनेंस ब्रांच के कर्मचारियों की ओर से किस्त नहीं भरने पर एक युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक का कहना है कि लोन की एक किस्त बकाया होने के कारण उसे सेटलमेंट के बहाने ब्रांच में बुलाया गया। आरोप है कि पैसे न देने पर उसे ऑफिस से बाहर जाने नहीं दिया गया और करीब ढाई घंटे तक जबरन रोके रखा गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना युवक ने डायल 112 पर दी। फरीदाबाद निवासी विनय गोयल ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले एप के माध्यम से फाइनेंस कंपनी से एक लाख रुपये का लोन लिया था। वह नियमित रूप से किस्त भर रहा था, लेकिन किसी कारणवश अंतिम किस्त नहीं भर सके। इसी को लेकर कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें लोन सेटलमेंट के लिए ब्रांच में बुलाया।
विज्ञापन


ढाई घंट तक बैठाए रखा
विनय गोयल का आरोप है कि ब्रांच पहुंचने पर मयंक नाम के कर्मचारी ने उससे किस्त के पैसे जमा करने को कहा। जिस पर उसने कर्मचारी को कहा कि अभी पैसे नहीं है कुछ दिन में पैसे जमा कर देंगे। जिस पर कर्मचारियों ने उसे बाहर जाने से रोक दिया। आरोप है कि उससे कहा गया कि जब तक वह किस्त के पैसे नहीं देगा, तब तक उसे बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी वजह से उसको करीब ढाई घंटे तक बाहर जाने नहीं दिया गया। उसके बाद युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ब्रांच मैनेजर से बात की तो उसने कहा कि युवक को केवल किस्त जमा करने के लिए बुलाया गया था। युवक ब्रांच में आराम से कुर्सी पर बैठा था और किसी भी कर्मचारी ने उसे धमकी नहीं दी और न ही बंधक बनाया गया। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि युवक की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed