{"_id":"66abcb1023c27fbd47034782","slug":"final-merit-for-admission-in-postgraduate-colleges-will-be-released-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28494-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज जारी होगी परास्नातक कॉलेजों में दाखिले की फाइनल मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज जारी होगी परास्नातक कॉलेजों में दाखिले की फाइनल मेरिट
विज्ञापन
- पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए कॉलेजों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पीजी दाखिलों के लिए बृहस्पतिवार को पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए कॉलेजों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आज शुक्रवार को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 2 अगस्त से 8 अगस्त के बीच मेरिट के आधार पर आवेदक संबंधित कॉलेजों में दाखिले ले सकते हैं।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में परास्नातक के दाखिलों के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भरे गए थे। 31 जुलाई तक भरे गए आवेदनों की जांच करने के बाद 1 अगस्त को पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है। अब शुक्रवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर आवेदकों को दाखिला और फीस जमा करने के लिए 2 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। 8 अगस्त को दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थियों को स्वयं प्रस्तुति पर भी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 8 अगस्त से ही दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा।