फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Film director took two girls from Faridabad to Mumbai and misdeed

डायरेक्टर की दरिंदगी: दो युवतियों को हीरोइन बनाने ले गया मुंबई, कई बार किया दुष्कर्म; एक अभिनेता से भी मिलाया

Fri, 27 Jun 2025 08:15 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लबगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लबगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Jun 2025 08:15 AM IST
सार

महिला ने बताया कि जैसे-तैसे करके उनकी बेटी मुंबई से अपने परिजनों के पास फरीदाबाद आई और इस घटना के बारे में उनको बताया। परिजनों का आरोप है कि बेटी ने इस घटना से आहत होकर जहर खाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Film director took two girls from Faridabad to Mumbai and misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

फरीदाबाद की रहने वाली दो युवतियों को हीरोइन बनने के चलते पलवल का रहने वाला निर्देशक मुंबई लेकर गया था। जहां पर एक युवती के साथ निर्देशक ने कई बार दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे करके युवती वहां से भाग कर फरीदाबाद अपने परिचितों के पास आई। इस घटना से आहत होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन युवती का उपचार अभी एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन

फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पलवल के एक निर्देशक ने उनकी दो बेटियों को हीरोइन बनाने के लिए मुंबई लेकर गया था। जहां पर उनकी बेटी को बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता से भी मिलवाया। वहीं पर हीरोइन बनने की बात पर निर्देशक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने विरोध किया तो वह उसको जान से मारने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे करके उनकी बेटी मुंबई से अपने परिजनों के पास फरीदाबाद आई और इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों का आरोप है कि बेटी ने इस घटना से आहत होकर जहर खाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसको समय पर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर अभी उनकी बेटी का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि निर्देशक फरीदाबाद में पहले लड़कियों को पार्लर का कार्य सिखता है और उसके बाद उनको हीरोइन बनने का झांसा देकर अपने साथ ले जाता है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित वीडियो- 



यह भी पढ़ें- घर में मिले तीन शव: खान-पान में ही छिपा इन मौतों का राज! इस बात की जताई जा रही आशंका; रहस्यमयी मौत से सब हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed