फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fight between Congress leaders during Holi Milan program

Faridabad News: होली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं में मारपीट

Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fight between Congress leaders during Holi Milan program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रविवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। बात गाली गलौज से शुरू होकर मारपीट तक आ गई। हैरत की बात ये है कि सारा ड्रामा पूर्व मंत्री व कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप की मौजूदगी में होता रहा। काफी समझाने के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो महेंद्र प्रताप मंच छोडकर चले गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रविवार को सेक्टर-18 में हुडा मार्केट स्थित अपने कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। मंच पर पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप भाषण दे रहे थे। इसी दौरान तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर कार्यक्रम में आ गए। मंच के सामने सोफे पर बैठने को लेकर ललित नागर व कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला गाली गलौज तक आ गया। पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को हाल ही में कांग्रेस की अनुशासन कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मंच पर समझाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी नागर सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। मामला बढ़ता देख महेंद्र प्रताप कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पहले भी हुई अनुशासनहीनता
कांग्रेस के कार्यक्रम में इस तरह की गुटबाजी और धक्का मुक्की का ये पहला मामला नहीं है। करीब चार माह पहले कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर सेक्टर 19 में कार्यक्रम का आयोजन किया था। वहां प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में भी जमकर हूटिंग और गाली गलौज हुई थी। करीब दो माह पहले सुमित गौड़ के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भी धक्का मुक्की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। पार्टी के नेताओं से मामले की जानकारी ली जा रही है। बात मारपीट तक क्यों पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी। पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- उदयभान, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेसी कमेटी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed