फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fifth accused arrested in jewellers robbery case

Faridabad News: ज्वेलर्स लूट मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in jewellers robbery case
पिनगवां। कस्बे में बीते वर्ष नवंबर माह में हुई ज्वेलर्स दुकान लूट मामले में नूंह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ पड्डा पुत्र मदन निवासी कादर धनुपुरा, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसे गुरुवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि उससे वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा सके। रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपी से घटना स्थल की निशानदेही करवाने के साथ-साथ लूटे गए माल की बरामदगी का प्रयास करेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेश इस वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों में शामिल था। गौरतलब है कि 27 नवंबर की रात पिनगवां कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए गए थे। पुलिस पहले ही चार मुख्य आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे 20 किलोग्राम से अधिक चांदी, अवैध हथियार और नकदी भी बरामद की गई थी। पिनगवां थाना प्रभारी निखिल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed