फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fgsfdg

Faridabad News: उड़नदस्ता टीम ने पकड़े 8 नकल करने वाले छात्र, जिला प्रशासन ने लिया कड़ा निर्णय

Fri, 27 Feb 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
fgsfdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान जिले में नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि उड़नदस्ता टीम द्वारा शुक्रवार को अचानक निरीक्षण के दौरान नकल के आठ मामले पकड़े गए। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडनाका में 6 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट व कारना में 1-1 परीक्षार्थी अनुचित साधनों के साथ पाए गए।


निरीक्षण के दौरान छात्रों के पास से पर्चियां और अन्य नकल सामग्री बरामद हुई। नियमों के अनुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कक्षाओं का नियमित निरीक्षण करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि नकल के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed