फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fgfgfMayor Praveen Batra Joshi planted a sapling.

Faridabad News: मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया पौधरोपण

Tue, 08 Sep 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
fgfgfMayor Praveen Batra Joshi planted a sapling.
फरीदाबाद । नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने एनआईटी -5 स्थित अपने कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मेयर जोशी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधरोपण करने से न केवल शहर को हरा-भरा बनाया जा सकता है, बल्कि स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करें। इस अवसर पर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ और हरित फरीदाबाद के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed