फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fencing competition will be included in MP Sports Festival: ADC Anand Sharma

सांसद खेल महोत्सव में फेंसिंग प्रतियोगिता होगी शामिल : एडीसी आनंद शर्मा

Mon, 15 Jan 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fencing competition will be included in MP Sports Festival: ADC Anand Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। 26 से 28 जनवरी तक आयोजित होने वाले जिला सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब सांसद खेल महोत्सव में फेंसिंग प्रतियोगिता को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि इन प्रतियाेगितायों में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को फीस चुकानी होगी। एकल खिलाड़ी के लिए 50 और टीम के लिए 200 रुपये पंजीकरण फीस रखी गई है।
एडीसी आनंद शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। उन्होंने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के खिलाड़ियों से आह्वान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी इसमें भागीदारी करें। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के रहने, ठहरने आदि के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बार खिलाड़ियों की संख्या छह हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी। वहीं, प्रत्येक खेल के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है। खेल महोत्सव में फेंसिंग, स्मैशिंग वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, शूटिंग वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, नेशनल कबड्डी, सर्किल कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती, पैरा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav इस लिंक पर फार्म भर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल अमित मान, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed