फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Female teacher faints while on SIR duty; health deteriorates due to low blood pressure.

Faridabad News: एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षिका बेहोश, बीपी कम होने से बिगड़ी तबीयत

Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Female teacher faints while on SIR duty; health deteriorates due to low blood pressure.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-115 पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं शिक्षिका मंजू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।


डॉक्टरों के अनुसार मंजू का रक्तचाप (बीपी) अचानक कम हो जाने के कारण वह बेहोश हो गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। एहतियात के तौर पर उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने और नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article