{"_id":"6a95b71fee1d34492200c1d9","slug":"female-teacher-accuses-husband-mother-in-law-and-sister-in-law-of-assault-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78834-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षिका ने पति, सास और ननद पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षिका ने पति, सास और ननद पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
तीन एफडी में फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 निवासी शिक्षिका ने पति, सास और ननद पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण, धमकी और बैंक में जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 27 अगस्त को पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई और अपने व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि करीब सात वर्षों से उसकी पूरी तनख्वाह ससुराल पक्ष के लोग अपने इस्तेमाल में लेते रहे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसे घर से निकालने की धमकी भी दी जाती रही। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी ननद, जो भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारी है, ने उसकी तीन सावधि जमाओं को सेक्टर-15 स्थित बैंक शाखा में स्थानांतरित करवाया। इसके बाद कथित तौर पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर एफडी की रकम निकाल ली गई और उस राशि से मकान खरीदने का आरोप है। महिला के अनुसार, जब वह बैंक में अपनी जरूरत के लिए रकम निकालने पहुंची तो उसके हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ। बैंक प्रबंधन की जांच में भी कथित हस्ताक्षर अलग पाए गए। इसके बाद उसे हस्ताक्षर बदलने संबंधी प्रपत्र भरना पड़ा। महिला ने पुलिस से बैंक के रिकॉर्ड, हस्ताक्षर और संबंधित लेनदेन की जांच कराने की मांग की है।
बच्चों को भड़काने का भी आरोप
शिकायतकर्ता ने पति और सास पर दोनों बच्चों को उसके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि लगातार घरेलू तनाव का असर उसके दस वर्षीय बेटे की तबीयत पर पड़ा है। महिला के अनुसार, पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बेटे को अब अचानक दौरे पड़ने लगे हैं। उसने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।