फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Female security guard of BK Hospital beaten up

Faridabad News: बीके अस्पताल की महिला सुरक्षा कर्मी को पीटा

Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Female security guard of BK Hospital beaten up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में भर्ती महिलाओं के साथ आए तीमारदारों ने बृहस्पतिवार को एक महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। आरोपी महिलाएं पहले किसी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिलाओं को देखने के लिए आई थीं। यहां आपरेशन कक्ष में जबरन घुसने की कोशिश करने पर विवाद शुरू हो गया।
घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला सुरक्षा कर्मी ने पीएमओ सविता यादव को शिकायत दी है। पीएमओ ने संबंधी थाना पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा है। बीके अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ऊषा ने बताया उसकी ड्यूटी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन वार्ड के पास है। आपरेशन के लिए आई एक महिला के साथ करीब आधा दर्जन महिलाएं भी ऑपरेशन कक्ष तक आ गई। गार्ड ने उन्हें आपरेशन कक्ष में जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर महिलाओं ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर डॉक्टर, नर्स व एक पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गया। आरोपी महिलाएं पुलिस के सामने भी नहीं रुकी और महिला सुरक्षा कर्मी के साथ हाथापाई करती रहीं।
विज्ञापन

अस्पताल की पीएमओ सविता यादव ने बताया हाल ही में मंझावली गांव में एक झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे। उन्हीं घायलों में से तीन महिलाएं और एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उन्हीं के साथ आई महिलाओं ने अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की है। एनआईटी तीन चौकी प्रभारी एसआई संजय ने बताया मामला उनके संज्ञान में है अभी तक पीड़िता ने लिखित शिकायत नही दी है। शिकायत आने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed