फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Female police personnel along with her family beat her husband

Faridabad News: महिला पुलिस कर्मी ने परिवार के साथ मिलकर पति को पीटा

Tue, 05 Mar 2024 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Female police personnel along with her family beat her husband
आरोपी घर से सोने के जेवर व चार लाख रुपये लेकर फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की। महिला हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई है। आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भी पीड़ित की कोई मदद नहीं की। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-65 स्थित विजेता श्री सोसायटी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी जगवती हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ दिनों से पत्नी जगवती उनके व उनके परिवार वालों के साथ झगड़ा कर रही थी। दो मार्च को जगवती व उनका भाई अशोक और रमेश उनकी कंपनी में जाकर चोरी का आरोप लगाने लगे। कंपनी से ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर को वापस आए, तो उसने पत्नी जगवती से फोन मांगा। पत्नी ने फोन नहीं देने पर उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उनकी पत्नी जगवती नौकरी का रोब दिखाती है। उनकी पत्नी ने ही पुलिस को 112 नंबर पर फोन करके बुलाया। पुलिस के सामने उनकी पत्नी ने अपने परिवारवालों अशोक, बिजेंद्र, जीतू, सविता, स्नेहलता उर्फ टीना, अंशु, जगवती, बिल्लू, सेवाराम उर्फ कल्लुवा, जतिन व अन्य 20 ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी उनके घर से दो अंगूठी, एक सोने की चैन व करीब चार लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपी घर के कैमरे की हार्ड डिस्क भी निकाल कर ले गए। उनके परिवार में सभी लोग एक साथ रहते हैं। घटना के समय उनके छोटे भाई की पत्नी निशा नहीं थी। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed