{"_id":"601ed2bf8ebc3ed1af4c61b6","slug":"fed-up-with-blackmail-vishal-had-set-the-noose-in-the-hotel-faridabad-news-noi5641686178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विशाल ने होटल में लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विशाल ने होटल में लगाया था फंदा
विज्ञापन
विशाल झा की फाइल फोटो
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में राजीव चौक स्थित होटल मून वैली में युवक विशाल झा ने महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदा लगाया था। विशाल इंजीनियरिंग का छात्र था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ होटल में मिली महिला को वह पहले से जानते हैं। महिला शादीशुदा है और विशाल से संबंध बनाने के बाद उसे बदनाम करने की धमकी देती थी।
दावा है कि इससे पहले एक बार घरेलू पंचायत में दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई थी, लेकिन महिला उसके बाद भी विशाल के संपर्क में रही। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विशाल झा नंगला एन्क्लेव के पार्ट-2 का निवासी था। पिता कृष्ण मोहन झा ने पुलिस को बताया कि मोलड़बंद (दिल्ली) निवासी शिल्पा ने उसके बेटे को प्रेम प्रसंग में फंसाया था। शिल्पा शादीशुदा है, बावजूद इसके वह विशाल से संबंध रखे हुए थी। कृष्ण झा के मुताबिक, जब उन्हें विशाल और शिल्पा के संबंध की जानकारी मिली तो पंचायती तौर पर मामला सुलझाने का प्रयास भी उन्होंने किया था। तय हुआ था कि दोनों आपस में संबंध नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद से ही शिल्पा विशाल को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। वह विशाल को मिलने के लिए बुलाती थी। शुक्रवार को भी शिल्पा ने ही विशाल को मिलने के लिए ओल्ड फरीदाबाद के मून वैली होटल में बुलाया था। यहां शिल्पा सुबह आठ बजे ही पहुंच गई थी, जबकि विशाल करीब 10 बजे पहुंचा। दोपहर करीब तीन बजे शिल्पा ने होटल प्रबंधन को बताया कि विशाल ने फंदा लगा लिया है। उसने बताया कि वह बाथरूम में थी जब बाहर आई तो विशाल पंखे से लटका हुआ था।
उन्होंने बताया कि उनके घर से सोने के कुछ आभूषण गायब हैं। उन्हें शक है कि शिल्पा ने वह आभूषण विशाल को ब्लैकमेल करके ले लिए हैं। थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।