फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of stone pelting from Delhi side

दिल्ली की तरफ से पथराव की आशंका

Thu, 17 Jun 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Fear of stone pelting from Delhi side
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ से पहले पुलिस आयुक्त कार्यालय में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर से लगती खोरी गांव की सीमा पर चर्चा की गई। अधिकारियों को अंदेशा है कि तोड़फोड़ के दौरान दिल्ली सीमा से लोग कार्रवाई प्रभावित करने आ सकते है। यहां से पथराव हो सकता है। इस संबंध में जल्द ही दिल्ली पुलिस के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त यशपाल और निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल भी उपस्थित रहे। गांव में तोड़फोड़ से पहले जिला प्रशासन और नगर निगम हर पहलू पर काम कर रहा है। इससे कि व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके और कोई नुकसान भी न हो। इसमें सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि गांव से दिल्ली की सीमा भी लगती है। इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए। गांव में इस रास्ते से सबसे अधिक लोगों का आना-जाना होता है। यहां से पथराव भी हो सकता है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि इसे लेकर जल्द ही दिल्ली पुलिस के साथ बैठक की जाएगी और उनसे सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed