{"_id":"690ca76b963fb26a3400d404","slug":"fdsgsfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119096-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित::: प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाए 13 लाख 65 हजार वोट : उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित::: प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाए 13 लाख 65 हजार वोट : उदयभान
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने वोट बढ़ोतरी के आंकड़ों के साथ भाजपा सरकार व चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर 90 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख 65 हजार 777 फर्जी वोट बढ़ाए, जो प्रति विधानसभा 15,175 वोट फर्जीवाड़ा के माध्यम से चोरी किए गए।
गौरतलब है कि बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम नाम से शुरू हुए अभियान के बाद से प्रदेश में वोट चोरी के नाम से नई राजनीति शुरू हो गई है। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतगणना से एक दिन पूर्व के सात अक्तूबर की रात के नौ बजे आंकड़ा 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 67.9 कर दिए गए, जिसमें वोट एक करोड़ 38 लाख 20 हजार 604 कर दिया गया। उदयभान ने कहा कि दो दिन के बीच में 13 लाख 65 हजार 777 वोट प्रदेश में बढ़ाए गए। उदयभान ने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र में 190 लोगों के वोटर आईडी नंबर अलग-अलग वोटर कार्ड में दर्ज हैं, जबकि 1863 लोगों के दो व तीन स्थानों पर फर्जी वोट बनी है। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक घरों में 42,990 वोट बनाए गए। इसके अलावा 42 घरों में 100 से अधिक वोट हैं। इन चुनावों में 1005 फर्जी वोट डाले गए। उदयभान ने होडल विधानसभा चुनावों में 46 हजार 90 वोटों की गड़बड़ी का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के मथुरा जिले के गांव कामर के पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह व गांव कादौना के सरपंच डालचंद के वोट हरियाणा व यूपी दोनों स्थानों पर पाए गए जो एक उदाहरण हैं।
गांव गुदराना में हाउस नंबर 150 में 66 वोटों का मामला
उदयभान ने कहा कि गांव गुदराना में मकान नंबर 150 में 66 वोट दर्ज हैं, जिसमें दो वोट डबल व चार वोट फर्जी हैं, आठ वोट जाटव समाज, एक सपेरा समाज के अलावा आठ बहन व बेटियों के वोट हैं। आठ बहन व बेटियों की शादी हो चुकी है। इस मकान नंबर में 23 लोग परिवार के शामिल हैं। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी डॉ़ नवीन रोहिल्ला व उनके पति मदनलाल रोहिल्ला की पलवल विधानसभा संख्या 82, होडल संख्या 83 सहित फरीदाबाद की संख्या 89 विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोट बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
-