फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdsgfd

Faridabad News: मदद का झांसा देकर रिटायर्ड रोडवेज कर्मी से सोने के आभूषण ठगे

Sun, 04 Jan 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
fdsgfd
मदद का झांसा देकर रिटायर्ड रोडवेज कर्मी से सोने के आभूषण ठगें-आगरा चौक पर वारदात, कागज की रद्दी थमाकर जालसाज हुए फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के व्यस्त आगरा चौक पर मदद के बहाने दो जालसाजों ने हरियाणा रोडवेज की रिटायर्ड महिला कर्मचारी से सोने के कुंडल ठग लिए। आरोपियों ने चालाकी से महिला के कुंडल उतरवाकर उन्हें कागज की रद्दी से बदल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचवटी कॉलोनी निवासी पार्वती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। दो जनवरी की दोपहर वह अपनी बेटी से मिलने कमेटी चौक गई थीं। वहां से पैदल मीनार गेट की ओर लौटते समय एक युवक उनके पास आया और खुद को मजबूर बताते हुए 600 रुपये की मांग करने लगा। महिला के पैसे न होने की बात कहने पर भी वह युवक उनके साथ आगरा चौक तक चलता रहा।
विज्ञापन


आगरा चौक पर एक अन्य युवक भी उनसे जुड़ गया। दोनों ने बातचीत के दौरान आगे किसी खतरे की बात कहकर बुजुर्ग महिला को डराया और कानों के सोने के कुंडल उतारकर थैले में सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला उनकी बातों में आ गई और कुंडल उतार दिए। इसी दौरान जालसाजों ने कुंडल वाला थैला बदलकर महिला को एक रूमाल में लिपटा बंडल थमा दिया और कहा कि इसमें नोटों की गड्डियां हैं, जिसे संभालकर रखें। जांच करने पर थैले में कुंडल की जगह कागज के टुकड़े मिले, जबकि ठग सोने के कुंडल लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed