{"_id":"68fe18a24759c0d46c057f5e","slug":"fdsgdf-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118824-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेटे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेटे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
विज्ञापन
बेटे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार-पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की मांग
पलवल। दशहरे के दिन हुई एक दर्दनाक घटना में बेटे की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। चार अक्तूबर को चांदहट थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा दशहरे के दिन घर पर पढ़ाई कर रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक काले रंग की स्कूटी पर आया और उसे यह कहकर साथ ले गया कि स्कूल के एक शिक्षक बुला रहे हैं। करीब एक घंटे बाद बेटा उल्टी करता हुआ घर लौटा और बताया कि कुछ लोगों ने उसे कुछ खिला दिया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपियों से पूछताछ की है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार थाना और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं से भी न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपित पक्ष के परिजन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर पुलिस व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं।