फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdgsdf

Faridabad News: ऑटो चालक को अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर पीटा

Sun, 26 Oct 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
fdgsdf
-होडल में मारपीट और धमकाने का मामला, आरोपी पर अवैध हथियार रखने का भी आरोप
विज्ञापन


होडल। थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी एक ऑटो चालक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा। थाना प्रभारी सोमपाल ने बताया कि पीड़ित नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पेशे से ऑटो चलाता है और रोजाना सवारियों को लेकर होडल से आसपास के इलाकों में जाता है। घटना वाले दिन वह किसी घरेलू कार्य से जा रहा था कि पड़ोस में रहने वाला युवक रोहतास ने उसे देखकर गालियां देने लगा। इस दाैरान उसका एक साथी भी वहां आ पहुंचा और दोनों ने मिलकर नीरज को पीछे से पकड़ लिया। आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सौंध गांव की ओर एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। नीरज ने आरोप लगाया कि आरोपी रोहतास और उसका साथी अवैध हथियार रखते हैं और क्षेत्र में लंबे समय से दबंगई दिखा रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहतास और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed