{"_id":"6a0a0f05be56c6a8590f9d04","slug":"faulty-streetlights-in-nit-3-community-park-cause-increased-inconvenience-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70201-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-3 के कम्युनिटी पार्क में स्ट्रीट लाइट खराब होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-3 के कम्युनिटी पार्क में स्ट्रीट लाइट खराब होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
पर्याप्त रोशनी न होने की वजह से लोग पार्क में आने से कतरा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित कम्युनिटी पार्क में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पूरा पार्क अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय निवासी सरोज का कहना है कि यह पार्क टहलने तथा बच्चों के खेलने का मुख्य स्थान है लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।
पर्याप्त रोशनी न होने की वजह से लोग पार्क में आने से कतराते हैं, जिससे पार्क की रौनक भी प्रभावित हो रही है। अंधेरे के कारण पार्क में न केवल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, बल्कि कई अन्य समस्याएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट न होने के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका भी बढ़ जाती है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।वहीं निवासी उषा का कहना है कि कई बार इस समस्या की जानकारी प्रशासन को दी गई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। नई लाइट लगाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कम्युनिटी पार्क का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है, लेकिन पर्याप्त रोशनी के अभाव में यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।