फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fault in transformer, people struggling with 18 hours power cut

ट्रांसफार्मर में फाल्ट, 18 घंटे बिजली कटौती से जूझे लोग

Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fault in transformer, people struggling with 18 hours power cut
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में ट्रांसफार्मर में फाल्ट से लोगों को 18 घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ा। रविवार दोपहर गई बिजली सोमवार सुबह बहाल हो पाई। ऐसे में रातभर लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। लोगों का आरोप है कि अगर अधिकारी समय रहते ठीक करवा देते, तो लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मेहंदी चौक स्थित ट्रांसफार्मर में जोरदार फाल्ट हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। जेई और लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शाम के समय एक छोटा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, मगर वह सफल नहीं हुआ। लोड अधिक होने के कारण कुछ समय बाद वह ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इसके बाद एक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। कुछ समय बाद वह भी गड़बड़ हो गया।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने समस्या और बढ़ा दी। रातभर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सोमवार सुबह एसडीओ ने मौके का दौरा किया और एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाया। इसके बाद सप्लाई चालू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया था। इसकी सूचना मिलते ही टीम भेजकर जांच करवाई गई। फाल्ट बड़ा होने के कारण उसे ठीक नहीं किया जा सका। इसलिए उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई देने का प्रयास किया गया। प्राथमिक जांच में फाल्ट की वजह ओवरलोडिंग सामने आ रही है। - मनोज, एसडीओ, सेक्टर-19 सबडिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed