'कोई पीछे आया तो गोली मार दूंगा': पिता ने किया दो साल की बेटी का अपहरण, बुलेरो में लेकर भागा, सास ने कराई FIR
सास ने बताया कि उनका दामाद जगजीत रविवार 22 मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ बुलेरो और अन्य कार में सवार होकर उनके घर पर आया। उसने कुछ दूरी पर अपनी कार को खड़ा कर दिया। उसके बाद वह उनकी नातिन मनप्रीत को जबरदस्ती उठाकर ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति पत्नी से विवाद के चलते एक पिता अपनी दो साल की बेटी को जबरदस्ती ससुराल से बुलेरो कार में बैठा कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी पिता ने पीछा करने व विरोध करने पर गोली चलाने की धमकी भी दी। थाना छांयसा पुलिस ने सास की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव दूल्हेपुर निवासी सीमा ने बताया कि उसने अपनी बेटी चीमा बाई की शादी तीन वर्ष पहले राजस्थान तिजारा के भिंडूसी गांव के रहने वाले जगजीत से की थी। इन दोनों की एक बेटी मनप्रीत है।
कोर्ट में चल रहा केस
शादी के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसकी शिकायत महिला थाने बल्लभगढ़ में दी हुई है। उसको केस कोर्ट में चल रहा है। विवाद के चलते चीमाबाई अपनी बेटी मनप्रीत को लेकर काफी समय से मायके में दूल्हेपुर रह रही है।
नातिन को जबरन उठाकर ले गया दामाद
उन्होंने बताया कि उनका दामाद जगजीत रविवार 22 मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ बुलेरो और अन्य कार में सवार होकर उनके घर पर आया। उसने कुछ दूरी पर अपनी कार को खड़ा कर दिया। उसके बाद वह उनकी नातिन मनप्रीत को जबरदस्ती उठाकर ले गया। जब उन्होंने शोर मचाया और विवाद किया तो आरोपी ने उनके ऊपर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी बेटी खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना छांयसा पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।