{"_id":"69f83177a5e35ca60f0112ce","slug":"father-jumps-into-canal-with-two-children-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पिता ने नहर में दो बच्चों संग छलांग लगाई, 8 साल का बेटा सकुशल मिला, दूसरे बेटे और पिता की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पिता ने नहर में दो बच्चों संग छलांग लगाई, 8 साल का बेटा सकुशल मिला, दूसरे बेटे और पिता की तलाश जारी
Mon, 04 May 2026 11:11 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 04 May 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
एक ही परिवार के तालाब में डूबे चार मासूम, सभी की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास आगरा नहर में एक पिता द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में 8 वर्षीय एक बेटा नहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास सकुशल मिला, जबकि 5 वर्षीय दूसरे बेटे और पिता की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन
यह परिवार गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात पिता अपनी बाइक को आगरा नहर के किनारे खड़ा कर अपने दोनों बच्चों के साथ नहर में कूद गया। घटना के बाद आठ वर्षीय बच्चा किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा और करीब पांच किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास पहुंचा। वहां एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे रात भर अपने घर पर रखा और सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन