फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father-in-law paid off loan with stolen money, three arrested

Faridabad News: चोरी के पैसों से ससुर ने चुकाया कर्ज, तीन गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law paid off loan with stolen money, three arrested
केयरटेकर महिला ने जीजा और पिता के साथ की थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपी अभिषेक (23), नरेश कुमार (55) तथा एक महिला शामिल है। आरोपी अभिषेक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। अभी दिल्ली के मीठापुर के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी अभिषेक और उसकी साली ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा दूसरा आरोपी नरेश महिला का पिता है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है।
क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सेक्टर 21ए स्थित एक मकान में करीब डेढ़ महीने पहले केयरटेकर के रूप में काम करने के लिए आई थी। इस दौरान महिला को पता चला कि मकान मालिक के पास अच्छा पैसा है। तो उसने योजना बनाकर 24-25 दिसंबर की रात अपने जीजा को रात करीब 1:30 बजे मकान में बुलाया और मकान के सीसीटीवी कैमरा 20 मिनट के लिए बंद करके 2,75000 रुपये, 2 चेक बुक, बाउन्ड पेपर, एक पैन कार्ड, मेडिकल कार्ड चोरी करके ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला अगले दिन वैसे ही काम करने लगी ताकि किसी को उसके ऊपर शक न हो। मकान मालिक ने अगले दिन जब पैसे चेक किए तो उसे पैसे गायब मिले। जिस पर उसे शक हुआ और उसने इसकी शिकायत एनआईटी थाने में दी। जिसके आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपित महिला ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके पश्चात 29 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ के दौरान अपने साथियों के बारे में बताया। इसके पश्चात 31 दिसंबर को महिला के जीजा अभिषेक और पिता नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.38 लाख रुपये और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन व दो चेक बुक, तीन बाउंड पेपर, एक पैन कार्ड, एक मेडिकल कार्ड बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के जीजा ने चोरी के पैसे अपने ससुर को दे दिए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed