फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father commits suicide by strangulating three children with a rope in Faridabad

तीन बच्चों का गला घोंटकर खुद ने दी जान: एक सप्ताह पहले हुए हंगामे से दुखी था कर्मबीर; पत्नी ने दी थी ये धमकी

Sat, 04 Oct 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Oct 2025 03:38 PM IST
सार

फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में तीन बच्चों का 32 साल के डेयरी संचालक कर्मबीर ने गला घोंट दिया। तीनों को मरा समझकर कर्मबीर ने खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Father commits suicide by strangulating three children with a rope in Faridabad
कर्मबीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मबीर एक सप्ताह पहले घर पर हुए हंगामे के बाद से दुखी था। पत्नी व ससुराल वालों ने यहां आकर काफी हंगामा किया था। इसे देखकर आस-पास के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए थे। ससुराल वालों ने उसे धमकी दी थी कि या तो प्रॉपर्टी हमारे नाम करा दे, वरना तुझे झूठे केस में फंसा देंगे। 
विज्ञापन


अकेले ही डेयरी चलाकर तीनों बच्चों का भरण-पोषण करने वाला कर्मबीर इस हंगामे के चलते समाज में हो रही बदनामी को लेकर अंदर अंदर घुट रहा था। इसी के चलते उसने बच्चों व खुद को खत्म करने का कदम उठाया। इस हादसे से परिवार के साथ ही पूरे गांव के लोग दुखी व हैरान हैं। 
विज्ञापन


मृतक कर्मबीर के चचेरे भाई रामकुमार ने पुलिस को बयान दिया कि ससुराल वाले कर्मवीर को प्रताड़ित कर रहे थे। पत्नी भी बच्चों व कर्मवीर को छोड़कर अपने मायके नंगला एंक्लेव चली गई थी। वे अक्सर आकर झगड़ा करते थे। एक सप्ताह पहले भी झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मबीर के बयान पर धौज थाना में बीएनएस की धारा 190, 191, 108 व 308 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर कर्मबीर की पत्नी चंचल उर्फ चंदा, सास बबली, साली ज्योति, पूजा, साले वंश, बुआ सास पूनम व एक अन्य युवक मंजीत के खिलाफ दर्ज की गई है।

शवों का पोस्टमार्टम कराया, केस की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मबीर व उसकी दोनों बेटियों के शवों का शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव कर्मबीर के परिवार के हवाले कर दिए गए। 

 

वहीं केस की जांच अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम मामले में जांच कर रही है। कर्मबीर की पत्नी या ससुराल पक्ष से अभी पुलिस का संपर्क नहीं हुआ है। कर्मवीर के बेटे निशांत का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

तीन बच्चों का रस्सी से गला घोंटकर पिता ने की आत्महत्या
फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में तीन बच्चों का 32 साल के डेयरी संचालक कर्मवीर ने गला घोंट दिया। तीनों को मरा समझकर कर्मबीर ने खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार अल-सुबह लगभग 5 बजे परिवार के अन्य लोगों ने सभी को देखा तो 8 साल के निशांत व 6 साल की सृष्टि की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर सृष्टि की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मबीर का अपनी पत्नी चंचल से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी चंचल से संपर्क करने का प्रयास टीम कर रही है। परिवार के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मबीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था। कर्मवीर डेयरी चलाता था। पत्नी चंचल से बीते कई महीनों से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी और कभी यहां आ जाती थी। शुक्रवार सुबह कर्मबीर के परिवार के एक व्यक्ति लगभग 5 बजे उसके घर आए तो उसे फंदे के सहारे लटका पाया। बाद में अन्य लोग इकट्ठा हुए। तीनों बच्चे छवि 10 साल, निशांत 8 साल, सृष्टि 6 साल भी बेसुध पड़े थे। सभी को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां निशांत व सृष्टि का गंभीर हालत में आईसीयू में इलाज शुरू किया गया। वहीं कर्मवीर व छवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान सृष्टि की भी मौत हो गई।


शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे नेकपुर गांव के सरपंच के जरिये पुलिस को मामले की सूचना मिली। धौज थाने से पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। यहां से कर्मवीर व छवि के शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि कर्मवीर ने अल-सुबह तीनों बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया। उसे लगा कि बच्चे मर गए हैं तो खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

वारदात से पहले बनाया वीडियो
शुक्रवार अल-सुबह बच्चों का गला घोंटकर खुद आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में वह अपनी पत्नी चंचल, सास बबली, ज्योति, पूजा, पूनम आदि पर आरोप लगा रहा है। वीडियो में कर्मवीर ने कहा कि उनके परिवार ने कभी थाने के चक्कर नहीं लगाए थे। लेकिन चंचल उर्फ चंदा व उसके परिवार के लोगों ने जीना दूभर कर दिया है। इन्हीं के चलते कर्मवीर ने बच्चों की हत्या कर खुद भी जान दे दी।
 

ग्रामीणों व परिवार के लोगों के अनुसार कर्मवीर की शादी 13 साल पहले गाजीपुर की रहने वाली चंचल उर्फ चंदा से हुई थी। बीते डेढ़ साल से कर्मवीर और चंचल में काफी विवाद चल रहा था। इसी के चलते वे अलग भी रहने लगे थे। 7 दिन पहले भी इनमें झगड़ा हुआ था। इस सबसे सामाजिक तौर पर हो रही मानहानि को लेकर कर्मवीर परेशान था। तीनों बच्चे उसी के पास रहते थे। डेयरी चलाकर वो बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed