फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder and suicide case in Nekpur village of Dhauj police station area of Faridabad

दिल दहलाने वाली वारदात: तीन बच्चों का पिता ने गला घोंटा, फिर की खुदकुशी; मरने से पहले वीडियो में बताया दर्द

Fri, 03 Oct 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मवीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था। उसने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Murder and suicide case in Nekpur village of Dhauj police station area of Faridabad
कर्मवीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के नेकपुर गांव में तीन बच्चों का 32 साल के कर्मवीर ने गला घोंट दिया। तीनों को मरा समझकर कर्मवीर ने खुद भी फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। शुक्रवार अल-सुबह लगभग 5 बजे परिवार के अन्य लोगों ने सभी को देखा तो 8 साल के निशांत व 6 साल की सृष्टि की सांसे चल रही थी। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कर्मवीर और 10 साल की छवि की मौत के चलते उनके शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं, इलाज के दौरान सृष्टि की भी मौत हो गई है। बच्चों का गला घोंटने और खुद आत्महत्या करने से पहले कर्मवीर ने वीडियो बनाई जिसमें पत्नी, उसकी बहनों व भाई को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मवीर का अपनी पत्नी चंचल से विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू कलह के चलते उसने ये कदम उठाया। मृतक की पत्नी चंचल से संपर्क करने का प्रयास टीम कर रही है। परिवार के बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेकपुर गांव निवासी 32 साल का कर्मवीर पत्नी चंचल व तीन बच्चों के साथ रहता था। पत्नी चंचल से बीते कई महीनों से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी और कभी यहां आ जाती थी। शुक्रवार सुबह कर्मवीर के परिवार के अन्य लोग लगभग 5 बजे उसके घर आए तो उसे फंदे के सहारे लटका पाया। तीनों बच्चे छवि 10 साल, निशांत 8 साल, सृष्टि 6 साल भी बेसुध पड़े थे। सभी को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां निशांत व सृष्टि का गंभीर हालत में आईसीयू में इलाज शुरू किया गया। वहीं कर्मवीर व छवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान सृष्टि ने भी दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे नेकपुर गांव के सरपंच के जरिए पुलिस को मामले की सूचना मिली। धौज थाना से पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। यहां से कर्मवीर व छवि के शवों को मोर्चरी पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि कर्मवीर ने अल-सुबह तीनों बच्चों का रस्सी से गला घोंट दिया। उसे लगा कि बच्चे मर गए हैं तो खुद भी फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed