फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father and son beaten up over ancestral land dispute

Faridabad News: पुश्तैनी जमीन के विवाद में बाप-बेटे से मारपीट

Tue, 09 Jun 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up over ancestral land dispute
- बसंतपुर पुस्ता रोड पर जमीन देखने पहुंचे थे दोनों, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पल्ला थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर पुस्ता रोड पर पुश्तैनी जमीन के विवाद में बाप-बेटे को पीटने का मामला सामने आया है। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पल्ला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिठापुर दिल्ली निवासी लोकेश ने आरोप लगाया कि 22 मई को वह अपने पिता के साथ बसंतपुर स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन देखने आया था। जब वह और उसके पिता जमीन की ओर जा रहे थे, तभी वहां मौजूद यतीन भड़ाना ने जमीन को अपना बताते हुए उन्हें रोक लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि यतीन भड़ाना ने अपने चाचा रवि भड़ाना और अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जिन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर यतीन भड़ाना ने डंडे से उसके बाएं हाथ पर वार किया। वहीं रवि भड़ाना और अन्य लोगों ने उसके पिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 8 जून को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed