फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father and son arrested for attempting to extort money.

Faridabad News: 50 लाख रुपये ऐंठने के प्रयास के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for attempting to extort money.
फरीदाबाद। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये ऐंठने के प्रयास के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिव कॉलोनी निवासी हरकेश और उसके बेटे करण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उससे 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और 50 लाख रुपये का चेक भरवाने के साथ पांच खाली चेकों पर हस्ताक्षर भी करवाए। पीड़ित रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसकी ऑटो चालक हरकेश से दोस्ती हुई थी। उसने उसकी बेटी की एक कंपनी में नौकरी लगवाई थी। इसी दौरान उसकी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। पांच जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर वह युवती को एक होटल ले गया था। करीब एक घंटे बाद उसका भाई करण अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और हंगामा करते हुए शिकायतकर्ता को जबरन ऑटो में बैठाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसी दौरान उसके मोबाइल से 80 हजार रुपये अपनी बहन के फोन में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने आरोपी हरकेश और करण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को बेल दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed