फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers remained firm at the protest site despite the rain; 'Mahapanchayat' to be held today.

Faridabad News: बारिश के बीच भी धरने पर डटे रहे किसान, आज होगी महापंचायत

Tue, 25 Aug 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers remained firm at the protest site despite the rain; 'Mahapanchayat' to be held today.
वर्तमान मार्केट रेट से मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, प्रशासन पर गलत अफवाह फैलाने का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोतई गांव में जमीन के मुआवजे और मालिकाना हक को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को बारिश के बावजूद जारी रहा। किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी भूमि का वर्तमान मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा उनके खातों में नहीं पहुंचता, तब तक धरना जारी रहेगा और जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाएगा। यह धरना 22 अगस्त से शुरू हुआ था।

किसानों ने मंगलवार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे सोतई गांव में किसान महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। महापंचायत को लेकर आसपास के गांवों के किसानों से संपर्क करने के लिए सोमवार को धरने से कई किसान गांव-गांव गए और अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


धरना अध्यक्ष धर्मवीर ने कहा कि किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और मुआवजा मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन को नगर निगम की जमीन बताकर अधिग्रहण की कार्रवाई की गई, जबकि उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने दावा किया कि उन्होंने प्रशासन को जमीन का कब्जा नहीं दिया है और मौके पर पहुंची मशीनों को भी काम करने से रोक दिया गया। किसानों ने प्रशासन पर कब्जे को लेकर गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

धरने में झम्मन, रतनलाल, नारायण सिंह, सतपाल मास्टर, संदीप एडवोकेट, कुलदीप, गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं। किसानों ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री की ओर से फरीदाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी, वहीं किसान भी अपनी जमीन और अधिकारों को लेकर समीक्षा करेंगे। अब 25 अगस्त की महापंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति तय होने की संभावना है।


प्रशासन की ओर से पहले कहा गया है कि मुआवजे की राशि अदालत में जमा कराई जा चुकी है और जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा मामला अदालत में विचाराधीन है। दूसरी ओर किसान सीधे भुगतान की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed