फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers' protest continues in Sotai.

Faridabad News: सोतई में किसानों का धरना जारी

Wed, 02 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues in Sotai.
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन जाने पर मुआवजे की मांग को लेकर सोतई गांव में मंगलवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान वर्तमान मार्केट रेट से मुआवजा नहीं मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना देते रहेंगे। मंगलवार को आस पास के गांवों के किसान भी धरने का समर्थन करने धरने पर पहुंचे। उपरोक्त शामलात भूमि का केस कोर्ट में चल रहा है जिसकी आगामी तारीख़ तीन सितंबर है । किसानों ने मंगलवार को इस पर चर्चा की। यदि आगामी सुनवाई की तारीख़ पर कोई निर्णय नहीं हुआ तो सभी किसान मिलकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे ।किसानों का धरना न्याय की लड़ाई में निरंतर चलता रहेगा ।धरना स्थल पर धरना अध्यक्ष ठा. धर्मवीर फौजी, नारायण सिंह, दिनेश रावत, नरेन्द्र , सतपाल मास्टर, रॉकी, सतीश, प्रदीप, नरेंद्र, दीपक, बिजेंद्र सिंह , बीरम, दयोली , रामू भाटी, संदीप एडवोकेट, देवन, किसान नेता बबलू हुड्डा, महाराज राजेंद्र देव , दीपक शर्मा पन्हेड़ा, और इंस्पेक्टर रणजीत सिंह डीग भी मौजूद रहे । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed