फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers' protest continues for the 21st day; anger over officials failing to arrive.

Faridabad News: किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी, अधिकारियों के न पहुंचने से रोष

Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues for the 21st day; anger over officials failing to arrive.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नोएडा हवाई अड्डे के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सोतई गांव में किसानों का धरना बृहस्पतिवार को 21वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। 21 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी समस्याएं सुनने के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।


धरने पर मौजूद किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को प्राथमिकता देने की बात करती है, लेकिन उनकी जायज मांगों को लेकर अब तक गंभीरता दिखाई नहीं गई है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर धर्मबीर फौजी, नारायण सिंह और सुखपाल समेत कई किसान मौजूद रहे। धरने में महिलाओं की भी भागीदारी रही। किसान नेता मास्टर देवी सिंह लांबा भी धरना स्थल पर मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि उनका धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण है और न्याय की मांग को लेकर 24 घंटे लगातार चल रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed