फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers protest at Mini Secretariat

लघु सचिवालय पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन

Tue, 19 Apr 2022 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Mini Secretariat
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। देशभर के किसानों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति, एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों के संबंध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में किसानों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम परमजीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का जत्था मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-12 में एकत्रित हुआ और जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। इस दौरान भारी पुलिस बल ने किसानों को गेट पर ही रोक लिया। किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद, किसान बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान सरकार की गलत नीतियों की वजह से दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर उन्हें लाभ पहुंचा रही है, लेकिन किसान का कर्जा पांच हजार से 50 हजार हो गया है। उसकी किसी को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 मई को जंतर-मंतर पर पूरे देशभर का किसान एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed