{"_id":"6aa5a004a4218f91ed038766","slug":"farmers-on-sit-in-in-sotai-for-23rd-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79855-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 23वें दिन भी सोतई में धरने पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 23वें दिन भी सोतई में धरने पर डटे रहे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्राम सोतई में जमीन से जुड़ी मांगों को लेकर किसानों का धरना शनिवार को 23वें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। गर्मी और बारिश के बीच किसान दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। शनिवार को धरने की अध्यक्षता वेदपाल तेवतिया ने की।
किसानों का कहना है कि वे अपनी जायज मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई के बजाय उन्हें लगातार तारीखें मिल रही हैं। उनका कहना है कि मामला अब कोर्ट में भी लंबा खिंच रहा है।
किसानों ने कहा कि एमसीएफ के पास जमीन से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं होने के बावजूद मामले में उन्हें बार-बार तारीख मिल रही है। किसानों ने मांग की कि जमीन से संबंधित रिकॉर्ड और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
धरना स्थल पर वेदपाल, दीपक रावत, कृष्ण भाटी, ज्ञानी प्रजापति, देवन, संदीप एडवोकेट, रॉकी, अमित, अमित तेवतिया समेत कई किसान मौजूद रहे।